बरेली : पिता ने जल्दी नहाने के लिए डांटा तो आहत होकर बेटे ने मां की चुनरी से लगा ली फांसी

By: Ankur Wed, 27 Oct 2021 5:45:30

बरेली : पिता ने जल्दी नहाने के लिए डांटा तो आहत होकर बेटे ने मां की चुनरी से लगा ली फांसी

उत्तरप्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां पिता की डांट से आहत होकर बेटे ने मां की चुनरी से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मामला चंद्रपुरी कॉलोनी का हैं जो सुबह करीब 11 बजे घटित हुआ। परिजनों ने देखा कि छत पर बनी रसोई में विवेक मां की चुनरी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। बिलखते परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। जानकारी पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची और पड़ताल शुरू की। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में परिजन भी कुछ बोल नहीं रहे है। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कहा तो परिजन इनकार कर रहे हैं।

प्रेमनगर के चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विवेक एक निजी कॉलेज से बीकॉम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह परिवार के साथ रहता था। बुधवार वह सुबह देर से उठा और इधर-उधर घूम रहा था। पिता नंद किशोर ने देखा तो उसे डांट कर जल्दी नहाने के लिए कहा। इसके बाद विवेक छत पर नहाने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक नीचे नहीं आया तो परिजनों ने आवाज दी। आहट नहीं मिलने पर परिजन छत पर गए तो उनकी चीख निकल गई। प्रेमनगर इंस्पेक्टर शीतांशु शर्मा हमराहियों के साथ पहुंचे। पूछताछ के बाद पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : प्रशासन विभाग ने जारी किया वर्ष 2022 के सार्वजनिक अवकाश का कैलेन्डर, रविवार के दिन पड़ रहे पांच त्यौहार

# निक्की तंबोली की ये 10 तस्वीरें उड़ा देगी आपके होश, 5वीं और 7वीं फोटो से नजरे हटाना होगा मुश्किल

# बिहार : लूडो खेल में जीतना बना जानलेवा, हारने वाले दोस्तों ने चाकू मारकर की हत्या

# नशे के खिलाफ मिली मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई कश्मीर से लाई गई 14 करोड़ की ड्रग्स

# रणबीर-आलिया की शादी पर बोलीं सोनी राजदान, पूजा बत्रा और अनुराधा पौडवाल के बर्थडे पर जानें ये बातें

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com